बारां। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के राजस्थान क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. विपिन चंद्र पाठक एवं चित्तौड प्रांत अध्यक्ष विष्णु शर्मा हरिहर गुरुवार को बारां प्रवास आए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों से संगठनात्मक चर्चा की।

प्रेस सचिव राजेश रंगीला ने बताया कि इकाई अध्यक्ष बच्छराज राजस्थानी की अगुवाई में दोनों प्रदेश पदाधिकारियों का संरक्षक सदस्य ओमप्रकाश शास्त्री के शिवाजी नगर स्थित आवास पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में 7 – 8 नवम्बर को मध्यप्रदेश के रीवा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन एवं उसके केंद्रीय विषय ‘आत्मबोध से विश्वबोध’ पर विचार – विमर्श किया गया। बैठक में डॉ. विपिन चंद्र पाठक ने कहा कि एक तरफ तो हम विश्व – बंधुत्व और विश्व- शांति की बात करें और दूसरी तरफ किसी को जाति विशेष के कारण समाज से अलग करें तो हम आत्मबोध से विश्वबोध की ओर नहीं बढ़ सकते । बैठक में नाथूलाल निर्भय, भेरवलाल भास्कर, सूरजमल मियाडा, रमन अजमेरा,अंकित गौतम, परिधि शर्मा, लोकेश शर्मा, योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




