[aioseo_breadcrumbs]

मतदान दिवस पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश

बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने अंता विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत मतदान दिवस 11 नवंबर को अंता विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार 11 नवंबर को मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। साथ ही राज्य में कार्यरत विधानसभा क्षेत्र अंता के पंजीकृत मतदाताओं को मतदान करने के लिए उनके द्वारा आवेदन करने पर मतदान के लिए 11 नवंबर को संवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।

रहेगा सूखा दिवस

जिला निर्वाचन अधिकारी तोमर ने बताया कि अंता विधानसभा क्षेत्र तथा निर्वाचन क्षेत्र की सीमा के तीन किमी परिधीय क्षेत्र में 9 नवंबर को शाम 6 बजे से 11 नवंबर को मतदान समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। मतगणना दिवस पर 14 नवंबर को जिला मुख्यालय के नगर परिषद क्षेत्र तथा पुनर्मतदान की स्थिति में पुनर्मतदान की तिथि को पुनर्मतदान की समाप्ति तक संबंधित मतदान केन्द्र के क्षेत्र में सूखा दिवस रहेगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket