बारां। अंता विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के अन्तर्गत गुरूवार को महिला मतदान अधिकारी, दिव्यांग मतदान अधिकारी, वीडियोग्राफर सुपरवाईजर, माइक्रो ऑर्ब्जवर, सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
बटावदी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण में महिला व दिव्यांग मतदान केन्द्रों पर नियोजित होने वाले पीठासीन अधिकारियों सहित प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। जिन्हें मतदान से पूर्व, मतदान के दौरान व इसके पश्चात किए जाने वाले कार्यों को बारीकी से समझाया गया। उन्हें मॉक पोल, ईवीएम संचालन सहित मतदाताओं की पहचान, निर्वाचन दस्तावेजों के संधारण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

आनलाइन टेस्ट लिया
सेक्टर अधिकारियो को आदर्श आचार की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में किए जाने वाले कार्यों के बारे में बाताया गया। वीएसटी व एसएसटी टीम के कार्मिको को भी प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के पश्चात सभी का आनलाइन टेस्ट लिया गया। प्रशिक्षण के दौरान एडीएम शाहबाद जब्बर सिंह, सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, एसीईओ हरीशचन्द्र मीणा, अधीक्षण अभियंता मनोज पूरबगोला, तहसीलदार दशरथ मीणा आदि ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं को देखा। मास्टर ट्रेनर सुनील शर्मा व धर्मेन्द्र मेघवाल के निर्देशन में दक्ष प्रशिक्षकों ने मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




