बारां। वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाऐ जा रहे विशेष अभियान के तहत मोठपुर थाना पुलिस ने एक हजार रूपए के एक ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरवीजन व पुष्पेन्द्र सिंह आढ़ा के नेतृत्व में मोठपुरा थानाधिकारी मांगीलाल की टीम का गठन किया गया। दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपी घटना के बाद से ही फरार हो गया था। जिसकी तलाश के लिए काफी प्रयास किया गया। आरोपी पर एक हजार रुपये का ईनाम की घोषणा की गई।
टीम द्वारा मुखबिरान व तकनीकी सहायता से आरोपी राकेश बंजारा पुत्र तेजमल बंजारा उम्र 19 साल निवासी डोबड़ा थाना सारथल हाल मोड्याहाली थाना कवाई को नागौर जिले के मून्डवा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वालू व भटनोखा ग्राम के खेतों से डिटेन कर बाद पूछताछ के गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा हैं। पुलिस टीम में एएसआई जगदीश चन्द्र शर्मा प्रभारी साईबर सैल बारां, कानिस्टेबल रघुवीर सिंह व भोमराज शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




