बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन एवं सीइओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के मार्गदर्शन मेंअंता विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ोतरी हेतु स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सीसवाली के माता भगवती देवी देव संस्कृति महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मतदान की शपथ
सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जन को मतदान की शपथ दिलाते हुए मतदान द्वारा लोकतंत्र को सशक्त करने में अपना योगदान सुनिश्चित करने की बात कही। प्राचार्य डॉ. डोली माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को अपना पंजीयन कराने एवं मतदान दिवस पर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। प्रभारी भार्गव ने नव मतदाताओं को प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन, सिविजिल, एवं केवाईसी एप डाउनलोड करवाया एवं अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए घर बैठे वोटर हेल्पलाइन एप या निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर फॉर्म 6 के तहत मतदाता सूची में पंजीयन करने एवं फॉर्म 8 से वोटर आईडी में किसी भी प्रकार के संशोधन को ऑनलाइन प्रक्रिया से करने की जानकारी दी। वीएचए द्वारा ईपिक नंबर या ईपिक पर दिए गए बार व क्यूआर कोड या अपने मोबाइल नंबर की सहायता से मतदाता सूची में अपना नाम देखने तथा अपने मतदान केंद्र का पता करने की जानकारी भी दी गई। साथ ही सी विजिल ऐप द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर 100 मिनट के अंदर समाधान प्राप्त करने के बारे में बताया एवं केवाईसी ऐप द्वारा अपने क्षेत्र से चुनाव उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त करने के बारे में समझाया गया।
रंगोली में संजोया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली में निर्वाचन के ऑनलाइन एप्लीकेशन वोटर हेल्पलाइन, सी विजील एप को दर्शाते हुएष्तथा 11 नवंबर नोट करें निर्भय होकर वोट करें जैसे जागरूकता संबंधी नारों के साथ आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ईएलसी प्रभारी डॉ राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सहा प्रोफेसर कुणाल गौत्तम, नरोत्तम नागर, स्टाफ सदस्य, स्वीप सदस्य रामचरण मीणा तथा ईएलसी सदस्य मौजूद रहे ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




