[aioseo_breadcrumbs]

मां व बेटे की कार से कुचलकर हत्या करने वाले फरार 4 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बारां । कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को मां व बेटे की कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में फरार 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि 18 सितम्बर को फरियादी सुखबीर निवासी कोटड़ी पाठेडा ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र पेश किया था। जिसमें बताया था कि वह एवं उसकी भाभी चन्द्रकला दोनों एक मोटरसाईकिल पर व दूसरी पर संजय व उसकी मां रुकमणी बाई तारीख पेशी के लिए बारां अदालत में आ रह थे। भुलभुलैया चौराहे के आगे बागेश्वर ढाबा के सामने एन.एच-27 पर सामने से रोंग साईड एक कार आई। जिसने संजय व उसकी मां रुकमणी बाई की मोटरसाईकिल के टक्कर मार दी। जिससे संजय व उसकी मां मोटरसाईकिल सहित रोड़ पर गिर गये। उसके बाद कार में बैठे हुए आरोपियों ने कार को दो-तीन बार आगे-पीछे लेकर संजय व उसकी मां रुकमणी बाई के उपर चढाकर कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। रिपोर्ट में बताया कि गया कि फरियादी के परिवार के पुरुषोतम मीणा, शिशुपाल मीणा, चन्द्रप्रकाश मीणा, चन्द्रमोहन मीणा से उनके परिवार की आपसी रंजिश चल रही है। इसके चलते इन लोगों ने षडयंत्र रचकर कार में सवार विनोद उर्फ मोनू मीणा पुत्र पुरुषोतम मीणा निवासी पाठेड़ा, नीरज लश्करी, देशराज बैरवा व गोलू बैरवा ने जानबूझकर कार से संजय व रूकमणी को कुचलकर हत्या कर दी व कार को भगाकर ले गये। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद दोनों की लाश का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। लाश परिजनों को सिपुर्द की जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली बारां पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

टीम गठनः-
एसपी अंदासु ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां राजेश चौधरी के सुपरवीजन व ओमेन्द्र सिंह शेखावत वृताधिकारी बारां के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली बारां मय थाना जाप्ता की 5 टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा संजय व रुकमणी की हत्या में शामिल आरोपी पुरुषोतम मीणा, चन्द्रमोहन मीणा, चन्द्रप्रकाश मीणा व शिशुपाल मीणा निवासी कोटड़ी पाठेडा को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। प्रकरण के शेष आरोपी नीरज लश्करी सहित चारों घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश की जा रही थी। चारों आरोपियों की किशनगंज ईलाके में जंगलों में होने की सूचना मिलने पर सीआई योगेश चौहान व जिला विशेष टीम के सदस्यों ने आरोपियों को रामगढ की तरफ जंगलों में से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

घटना का कारणः-
एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि गांव कोटड़ी पाठेडा ईलाका थाना सदर बारां में मीणा समाज के दो परिवारों में जमीन विवाद को लेकर काफी सालों से रंजिश चली आ रही थी। इस रंजिश की वजह से वर्ष 2019 में स्वर्गीय रामकुंवार के परिजनों ने आरोपी पुरुषोतम मीणा वगैराह के भाई मुकुट की हत्या कर दी थी। उसके बाद पुरूषोतम वगैराह ने रामकुंवार व कजोड़मल के लोगों के साथ गंभीर मारपीट की। दोनों परिवारों की तरफ से आपस में करीब 10 प्रकरण दर्ज हुए थे। मुकुट मीणा की हत्या के आरोपियों की जमानत होने के बाद पुनः दोनों परिवारों में करीब एक दो महीने पूर्व से तना-तनी व गाली गलोच किये जाने का सिलसिला चल रहा था। इस दौरान 18 सितम्बर को मृतक संजय व उसकी मां रुकमणी बाई व फरियादी व सुखबीर एवम् उसकी भाभी चन्द्रकला पूर्व में चल रहे प्रकरणों में गवाही देने के लिए बारां अदालत में जा रहे थे। आरोपी पुरुषोतम, शिशुपाल व चन्द्रप्रकाश भी उसी प्रकरण में न्यायालय बारां में पेश होने जा रहे थे। हत्या के षडयंत्र के तहत रोड़ एक्सीडेन्ट का रूप देने के लिए आरोपी विनोद उर्फ मोनू व कार में सवार गोलू बैरवा, नीरज लश्करी, देशराज बैरवा ने कार से टक्कर मारकर संजय व रूकमणी को कुचल कर उनकी हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपीः-
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार उर्फ मोनू पुत्र पुरुषोतम मीणा उम्र 31 साल निवासी कोटड़ी पाठेड़ा थाना सदर, कमल उर्फ गोलू बैरवा पुत्र पप्पूलाल बैरवा उम्र 23 साल निवासी गोदियापुरा रोड़ कच्ची बस्ती बारां, नीरज वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा बैरवा (लश्करी) उम्र 21 साल निवासी सरदारजी की बाड़ी बाबजी नगर तैल फैक्ट्री बारां व देशराज पुत्र रमेशचन्द बैरवा उम्र 27 साल निवासी आटोन थाना अटरू है।

पुलिस टीमः-
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम में सीआई योगेश चौहान सहित एएसआई जगदीशचंद शर्मा साईबर सैल व भरत सिंह कोतवाली, हैडकानिस्टेबल बलराम कोतवाली, शाहउद्दीन, मनीष व आकाश सिंदे जिला विशेष टीम, हैडकानिस्टेबल विनोद कुमार कोतवाली, कानिस्टेबल बलवान व हरिप्रकाश जिल विशेष टीम व जुगल सिंह कोतवाली थाना शामिल थे।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket