बारां। अंता विधानसभा उपचुनाव में मतदान में बढ़ोतरी के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को अंता कस्बे में मतू के संदेश स्टीकर वाले आकर्षक करवे बाजार में महिलाओं की खरीदारी में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।
शुक्रवार को घर-घर में करवा चौथ के त्योहार पर महिलाएं पति की लंबी आयु के साथ इन वोट करवे के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




