बारां। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) ब्लॉक अन्ता द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में फार्मासिस्ट पप्पू सोनी के अनुचित निलंबन का विरोध में गुरुवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एसपी गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पीएचसी पर डॉक्टर या चिकित्सा प्रभारी की अनुपस्थिति की स्थिति में मरीजों को दवा लिखने व दवा वितरण के लिए भी स्पष्ट गाइडलाइन जारी करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में आलोक दीक्षित, आशीष गुप्ता, राघव शर्मा, मुकेश नागर, सोमेश भारद्वाज, उमेश सेन, लीलाधर नागर आदि फार्मासिस्ट शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




