अंता विधानसभा उपचुनाव
बारां। राज्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने विधानसभा उपचुनाव के अन्तर्गत पारदर्शी, स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन के लिए गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला निर्वाचन विभाग के साथ बैठक की।
मिनी सचिवालय स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष से जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु, उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल, सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी अंता हवाई सिंह यादव वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़े।
इस दौरान मुख्यनिर्वाचन अधिकारी ने फ्लाईंग स्कवाड दल (एफएसटी), स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) और वीएसटी दलों को पूर्ण सक्रिय करते हुए कड़ी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी निगरानी व सतर्कता दल निर्वाचन प्रकिया के दौरान निर्वाचन-क्षेत्रों में अत्यधिक प्रचार खर्चों, रिश्वत मदों का नगद या वस्तु रूप में वितरण, अवैध शस्त्रों, शराब या असामाजिक तत्वों आदि के आवाजाही पर नजर रखते हुए इन मामलों में कड़ी कार्यवाही करें। कोई भी शिकायत मिलने पर बिना किसी दबाव में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में संदेहास्पद वस्तुओं की वीडियोग्राफी कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




