[aioseo_breadcrumbs]

उत्साह के साथ लिया मतदान का संकल्प

तक पंजीयन वाले नव मतदाता भी उपचुनाव में कर सकेंगे मतदान
बारां, । जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन एवं सीइओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में नव मतदाताओं के शत प्रतिशत पंजीयन एवं अंता विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत जिले के शैक्षिक संस्थानों में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
अंता के राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक मेहंदी में निर्वाचन के ऑनलाइन एप्लीकेशन वोटर हेल्पलाइन, सी विजिल व सक्षम ऐप को दर्शाते हुए तथा ‘11 नवंबर नोट करें निर्भय होकर वोट करें’, ‘उम्र 18 खुशी अपार, नाम जुड़ेगा पहली बार’ जैसे जागरूकता संबंधी नारों के साथ आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य फातिमा सुल्ताना ने विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं परिचितों से प्रचार प्रसार करने की बात कही। इस दौरान ईएलसी प्रभारी बृजेश कुमार, स्वीप सदस्य रामचरण मीणा, स्टाफ सदस्य तथा ईएलसी सदस्य मौजूद रहे।


सहायक स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जन को मतदान की शपथ दिलाते हुए लोकतंत्र के पर्व में मतदान द्वारा लोकतंत्र को सशक्त करने में अपना योगदान सुनिश्चित करने की बात कही, वहीं नव मतदाताओं को प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन, सी विजिल एवं केवाईसी एप डाउनलोड करवाया एवं अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए घर बैठे वोटर हेल्पलाइन एप या निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर फॉर्म 6 के तहत मतदाता सूची में पंजीयन करने एवं फॉर्म 8 से वोटर आईडी में किसी भी प्रकार के संशोधन को ऑनलाइन प्रक्रिया से करने की जानकारी दी गई। वीएचए द्वारा ईपिक नंबर या ईपिक पर दिए गए बार व क्यूआर कोड या अपने मोबाइल नंबर की सहायता से मतदाता सूची में अपना नाम देखने तथा अपने मतदान केंद्र का पता करने की जानकारी भी दी गई। साथ ही सी विजिल ऐप द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर 100 मिनट के अंदर समाधान प्राप्त करने के बारे में बताया एवं केवाईसी ऐप द्वारा अपने क्षेत्र से चुनाव उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त करने के बारे में समझाया गया। ऐसे युवा जो 18 वर्ष की आयु पूरी चुके है, वह आवेदन करके अपना पंजीयन करा सकते हैं तथा 11 अक्टूबर तक पंजीयन करने वाले नव मतदाता उपचुनाव में मतदान करने के पात्र होंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket