[aioseo_breadcrumbs]

निशुल्क तीन दिवसीय योग चिकित्सा एवं प्राणायाम शिविर का समापन

बारां। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट बारां के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय योग चिकित्सा शिविर का समापन रविवार को कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय के पीछे नागेश्वर कॉलोनी में हुआ। योग शिक्षक मुकेश डोहरिया ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान पूर्व प्रदेश प्रभारी अरविंद पांडे व अति विशिष्ट अतिथि उप जिला प्रमुख छीतर लाल पालरिया, विशिष्ट अतिथि राजकीय जिला चिकित्सालय प्रमुख नरेंद्र मेघवाल, सेवानिवृत्त आयुर्वेद जिला अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व वर्तमान सहकारी अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा थे। शिविर की शुरुआत में सभी साधकों को योगिक जोगींग, भस्त्रिका ,कपालभाति प्राणायाम प्रदेश प्रभारी अरविंद पांडे द्वारा करवाया गया।

युवा भारत जिला प्रभारी महावीर गोठवाल द्वारा बाह्य प्राणायाम ,अग्निसार क्रिया व नौली क्रिया का अभ्यास करवाया गया। भारत स्वाभिमान जिला संयोजक हरिनारायण शर्मा ने योग भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संरक्षक घनश्याम शर्मा द्वारा सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करवाया गया। साथ ही लगातार योग कक्षा संचालित करने के लिए सर्वसम्मति से वार्ड योग समिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक उप जिला प्रमुख छीतर लाल पालरिया व सहकारी अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, वार्ड प्रभारी मुकुट बिहारी मीणा, वार्ड अध्यक्ष ब्रजराज मीणा, योग शिक्षक मुकेश डोहरिया, सदस्य धर्मराज योगी, बत्तीलाल बैरवा वरिष्ठ अध्यापक व राम प्रसाद कुंडारा को बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का चंदन तिलक लगाकर व माला पहनकर स्वागत किया गया। साथ ही संकल्प लिया कि नागेश्वर कॉलोनी में लगातार योग कक्षा का संचालन किया जाएगा। शिविर में बच्चों महिलाओं बुजुर्गों व युवाओं ने भागीदारी निभाई। जिसमें हेमराज बैरवा, मोतीलाल हेड कांस्टेबल, डां पुरुषोत्तम नागर, चंद्रभान मीना, बुद्धिप्रकाश बेरवा, ओपी शर्मा, मथुरालाल, ममता वर्मा, रोशन बाई ,देवेश डोहरिया, गुरुकुल के छात्रों सहित कई लोगों ने भाग लिया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket