बारां। जिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस गुरुवार को किशनगंज के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया। जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मीणा व ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र कुमार नागर ने बताया कि इस अवसर पर वक्ताओं ने फार्मासिस्ट व फार्मेसी प्रोफेशन की स्वास्थ्य विभाग में उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी है। दवाई की मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इफेक्ट, साइड इफेक्ट, दवा की सही डोज लेने का सही तरीका, उचित भंडारण, दवा वितरण, एक्सपायरी व दवा आपूर्ति के बारे में सजग रहकर मरीजों की सेवा करते हैं। इसके बाद चिकित्सालय के वार्ड में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट ग्रेड प्रथम दुर्गाशंकर मीणा, फार्मासिस्ट योगेन्द्र कुमार नागर, आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत पांचाल, डॉ. अशोक चतुर्वेदी, डीडीसी हेल्पर फैजान खान, डीईओ सत्येंद्र धाकड़ व धर्मेंद्र नागर आदि उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




