बारां। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केद्रों में फार्मासिस्टों द्वारा मरीजों को फल वितरित किए गए। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र नागर ने बताया कि अटरू, मांगरोल, किशनगंज व अन्य कस्बों सहित बारां के शहीद राजमल मीणा राजकीय चिकित्सालय में फार्मासिस्टों ने मरीजों को फल वितरित किए। उनकी कुशलक्षेम पूछी। मरीजों एवं उनके परिजनों को दवाइयों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मीणा, जिला सचिव बुद्धिप्रकाश मीणा, शाहाबाद एवं किशनगंज ब्लॉक अध्यक्ष मनोज राठौर, छबड़ा व छीपाबड़ौद के राजेंद्र मीणा, बारां के आशीष चौधरी, किशनगंज ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र नागर, मुकेश मीणा, अविनाश मेहता, नंदबिहारी मालव, अशफाक हुसैन, साबिर हुसैन, हेमंत मीणा, हेमंत गोस्वामी, पीयूष मीणा, राजेंद्र मेहता, जुगराज नायक, अंजू मीणा व कनिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




