बारां । बाबा रामदेव मेघवाल जन कल्याण समिति, जिला बारां की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष जगदीश मेघवाल की अध्यक्षता में आहुत की जायेगी। जिला महामंत्री बद्रीप्रसाद मेघवाल व जिला प्रवक्ता प्रदीप मोतीपुरा ने बताया कि बैठक आज दिनांक 31 अगस्त रविवार को दोपहर 12 बजे मेघवाल छात्रावास बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण चरीघाट रोड, लंका कॉलोनी बारां पर आहुत की जायेगी। उक्त बैठक में देव विमान यात्रा तैयारी पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




