बारां। जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ बारां के 20 अगस्त से पर्यूषण पर्व चल रहे थे। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, अशोक बोरडिया, गौत्तम मारू, ललित श्रीमाल ने बताया कि पर्यूषण पर्व के दौरान श्री चन्द्रप्रभू जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ मंदिर अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत के सुपुत्र दीपक रंगावत की धर्मपत्नी प्रीति रंगावत द्वारा पर्यूषण पर्व के दौरान 9 दिन तक 9 उपवास किए।

जिला प्रमुख उर्मिला भाया, विजया श्रीमाल, निर्मला बोरडिया ने बताया कि बारां शहर में सकल श्री संघ द्वारा जुलूस निकाला गया और शाम को मंदिर में तपस्या गवाई गई। इस दौरान सभी के अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




