बारां। भीलवाड़ा के इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रशिक्षण कैंप का राजस्थान फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त से चल रहे प्रशिक्षण कैंप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाडी भाग ले रही हैं। जो 8 सितंबर को अमृतसर में होने वाली राष्ट्रीय महिला फुटबॉल में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की व्यक्ति के विकास में खेल के मैदान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। फुटबॉल का मैदान खिलाड़ी को आदर्श नागरिक बनाने की ओर प्रेरित करता हैं।

उन्होंने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से कहा कि राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करे तथा राजस्थान के सम्मान को गौरवांवित करें। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में महिलाएं अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। राजस्थान फुटबाल संघ का भी हमेशा यह प्रयास रहा है कि महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने जिला फुटबॉल संघ सचिव कैलाशचंद खटीक से कैंप में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा बेहतरीन सुविधाओं के लिए संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिला फुटबाल संघ भीलवाडा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे, जिन्होंने माथोडिया का स्वागत किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




