बारां। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया की अध्यक्षता में कार्यालय जिला परिषद बारां में जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, उपखण्ड अधिकारी बारां एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा बारां भी उपस्थित रहे। बैठक में अध्यापक भर्ती 2022 के अंतर्गत 11 अध्यापकों के नियुक्ति/पदस्थापन का अनुमोदन किया गया।
पंचायत समिति छीपाबडौद एवं बारां में मृतक के 2 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। न्यायालय की पालना में तृतीय श्रेणी अध्यापक को नियुक्ति/पदस्थापन का भी अनुमोदन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा बारां से प्राप्त 06 अध्यापकों के स्थायीकरण का अनुमोदन एवं पंचायतीराज मंत्रालयिक संवर्ग के वर्ष 2025-2026 की रिक्तियों के अनुसार पदोन्नति का अनुमोदन किया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




