[aioseo_breadcrumbs]

छबड़ा में आयोजित की साईबर सुरक्षा दौड़

बारां। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयन्ति पर राष्ट्रीय और जन सुरक्षार्थ श्रद्धाजंलि स्वरूप साइबर जागरूकता एवं साईबर सुरक्षा के प्रति आमजन को साईबर अपराधों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने के संबंध में जिला व पुलिस थाना स्तर पर साईबर जागरूकता, साईबर सुरक्षा कार्यक्रम एवं अभियान आयोजित करने के दिशा-निर्देशों की पालना में छबड़ा में साईबर सुरक्षा के लिए कदम, बारां पुलिस की पहल के तहत दौड़ का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक जिला अभिषेक अंदासु ने बताया कि दौड़ में राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां, विकास कुमार वृताधिकारी छबड़ा, राजेश खटाणा पु.नि. थानाधिकारी छबड़ा मय थाना स्टाफ छबड़ा, उप जिला कलक्टर छबड़ा, तहसीलदार छबड़ा, रिजर्व पुलिस लाईन बारां के अधिकारियों व जवानों, आर.एस.सी. के जवानों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बारां के जवानों, स्कूलों के बच्चों व आमजन ने भाग लिया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket