कोटा। बीकानेर में 29 अगस्त को आयोजित स्टेट जेवलियन चैम्पियनशिप में अमीर गुर्जर के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। इस चैम्पियनशिप के लिए कोटा के दो खिलाड़ियो का चयन किया गया अमीर गुर्जर ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता के लिए पिछले डेढ़ दो साल से तैयारी कर रहा है। इसके द्वारा प्रतियोगिता में 43वी जेवेलियन थ्रो करके प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड जीता। बीकानेर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 50 से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया।
गोल्ड जीतने के साथ-साथ राजस्थान सरकार द्वारा एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। अमीर ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य नेशनल खेलने का है। नेशनल में भी उसे गोल्ड जीतने की आशा है। अमीर के कोटा आगमन पर समाज के लोगो द्वारा राड़ी के बालाजी से घर तक भव्य जूलूस निकाला गया। जगह-जगह पर लोगो द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुर्जर समाज के सामाजिक संगठनो व समाज के लोग उपस्थित थे। पिछले दिनो 7 अगस्त को भी डिस्ट्रिक्ट चैम्पियनशिप में उसके द्वारा गोल्ड जीता गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




