बारां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव गुरूवार को नई दिल्ली में आयोजित हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के त्रिदिवसीय उद्बोधन एवं संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञान भवन दिल्ली में तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम में 100 वर्ष की संघर्ष यात्रा “नए क्षितिज“ को सर संघचालक मोहन भागवत ने अपने उद्बोधन में मानवीय व सामाजिक व्यवहार का वैश्विक दृष्टिकोण की गहराई से विवेचना की। कार्यक्रम में अनेक देशों के राजनायिक व राष्ट्रीय सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




