बारां। आदिवासी मीणा समाज की बैठक 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे गजनपुरा स्थित मीणा समाज छात्रावास भूमि मेंन रोड़ (रजपाली) पर दिन के 12 बजे अध्यक्ष कन्हैयालाल मीना महुआ की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष गिर्राज बामली व कोषाध्यक्ष हेमंत मीणा बटावदा ने बताया कि बैठक में समाज के छात्रावास निर्माण, जलझूलनी एकादशी पर समाज का विमान निकाले जाने, समाज के जनप्रतिनिधि कंवरलाल मीणा व नरेश मीणा आदि बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। पदाधिकारियों ने बुजुर्गो, युवाओं, अधिकारियों व कर्मचारियों सहित सभी समाज के सभी बंधुओं से बैठक में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




