[aioseo_breadcrumbs]

शांति समिति बैठक में डोल मेला आयोजन पर विस्तृत चर्चा

अतिक्रमण, साफ सफाई व सुरक्षा प्रमुख मुद्दे रहे
बारां में 3 सितम्बर से शुरू होगा प्रसिद्ध डोल मेला
बारां। जिले में आगामी दिनों में त्योहारों व डोल मेला आयोजन के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन सुविधा केंद्र में जिला शांति समिति एवं डोल मेला की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर तोमर ने कहा कि त्योहारों एवं डोल मेले के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें। प्रशासन को सहयोग दें व अनुशासन पूर्वक त्योहारों का आनंद लें।

विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी को असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारी समय रहते पुख्ता प्रबंध करें। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि मेले व त्योहारों के दौरान पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी तथा सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। बैठक में प्रधान मोरपाल सुमन, एडीएम दिवांशु शर्मा, एएसपी राजेश चौधरी, एसई राजवीर सिंह चौधरी, एसडीएम विश्वजीत सिंह सहित अधिकारी, समाजसेवी, शांति समिति के सदस्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर परिषद द्वारा 9 अखाड़ों को 24-24 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई। उसमें डोल मेले में पारंपरिक आयोजन बेहतर व सुचारू रूप से किया जा सके।
शांति समिति सदस्यों के सुझाव
शांति समिति सदस्य राकेश जैन ने कहा कि डीजे की तेज आवाज से हार्ट मरीजों और बुजुर्गों को खतरा रहता है। दुकानों के शीशे व जर्जर भवनों के प्लास्टर तक क्षतिग्रस्त होते हैं। इसलिए ध्वनि सीमा तय की जानी चाहिए। व्यापार महासंघ अध्यक्ष योगेश कुमरा ने सुझाव दिया कि दीपावली तक अतिक्रमण हटाओ अभियान को सीमित रखा जाए। जिससे त्योहारी सीजन में व्यापार पर प्रतिकूल असर न पड़े। जयेश गालव ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का मुद्दा उठाया।

इसके अलावा महावीर नामा (व्यायामशाला), अखलाक अंसारी, माजिद सलीम, जाकिर मंसूरी, हरगोविन्द जैन, खेमसिंह डागर सहित कई प्रबुद्धजन बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने शांति, सद्भाव एवं बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आगामी त्योहारों व डोल मेले को सफल बनाने का संकल्प लिया। शांति समिति सदस्यों ने त्योहारों के दौरान अतिक्रमण हटाने, अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण, साफ-सफाई व्यवस्था, वाहन पार्किंग की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, जर्जर भवनों से सुरक्षा, बिजली के तारों से बचाव व अराजक तत्वों पर निगरानी जैसे मुद्दे उठाए।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket