29 अगस्त एवं 1 सितंबर को 6 गांवों में आयोजित होंगे शिविर
बारां। केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। जिले में 29 अगस्त एवं 1 सितंबर को विभिन्न बैंकों द्वारा 6 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। गुरुवार को कटावर में बीआरकेजीबी व नियाना में एसबीआई बैंक द्वारा शिविरों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में 29 अगस्त को पंचेलकलां में बीआरकेजीबी बैंक द्वारा व कवाई में पीएनबी बैंक, 1 सितंबर को पलायथा में एसबीआई, अर्डान्द में सीबीआई, केरवालिया में बीआरकेजीबी वहीं माथना में एसबीआई बैंक द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत नए खाते खोले जाएंगे तथा निष्क्रिय खातों के लिए रि-केवाईसी की जाएगी। आयोजित शिविर स्थल पर आस-पास के नागरिक पहुंचकर लाभ ले सकेंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




