[aioseo_breadcrumbs]

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की लॉटरी निकाली, 991 श्रद्धालु होंगे शामिल

बारां। राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में लॉटरी निकाली गई। इसमें जिले से कुल 991 वरिष्ठ नागरिकों का चयन विभिन्न तीर्थों की यात्रा के लिए किया गया। डीओआईटी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सीईओ राजवीर सिंह चौधरी की मौजूदगी में एसीपी सोनू मीणा ने कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी निकाली। इसमें 106 वरिष्ठ नागरिकों का चयन हवाई यात्रा के लिए तथा 885 का चयन रेल यात्रा के लिए हुआ। देवस्थान विभाग के व्यवस्थापक राजकुमार विजय ने बताया कि इस योजना में हवाई यात्रा हेतु 3168 तथा रेल यात्रा हेतु 4686 वरिष्ठ नागरिकों ने आवेदन किया था।

चयनित तीर्थों में मथुरा, अयोध्या, रामेश्वरम, जगन्नाथ पुरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, प्रयागराज, वाराणसी, वैष्णो देवी, मधुरई, अमृतसर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, त्र्यम्बकेश्वर, द्वारकापुरी, सोमनाथ, कामाख्यादेवी, तिरूपति और पशुपतिनाथ जैसे पवित्र स्थल शामिल हैं। लॉटरी में चयनित वरिष्ठ नागरिकों के अलावा शेष आवेदकों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की गई है। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ सीताराम वर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket