बारां। पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयन्ति पर राष्ट्रीय और जन सुरक्षार्थ श्रद्धाजंलि स्वरूप साइबर जागरूकता एवं साईबर सुरक्षा के प्रति आमजन को साईबर अपराधों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने के संबंध में जिला व पुलिस थाना स्तर पर साईबर जागरूकता, साईबर सुरक्षा कार्यक्रम एवं अभियान आयोजित करने के दिशा-निर्देशों की पालना में 26 अगस्त को मुख्यालय ब्लॉक स्तर अन्ता पर साईबर सुरक्षा के लिए कदम, पुलिस की पहल के तहत दौड़ का आयोजन किया गया।
इस दौड़ में राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां, सोजीलाल मीणा वृताधिकारी अन्ता, दिग्विजय सिंह पु.नि. थानाधिकारी अन्ता मय थाना स्टाफ अन्ता रिजर्व पुलिस लाईन बारां के अधिकारियों व जवानों, आर.एस.सी. जवानों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बारां के जवानों, स्कूलों के बच्चों व आमजन ने भाग लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




