बारां । पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि 01 जुलाई को फरियादी विक्रमसिंह हाल अध्यापक महात्मा गाँधी राजकीय विधालय अटरु ने पुलिस थाना अटरू पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट पेश की महात्मा गाँधी राजकीय विधालय अटरु में प्रातः ग्रीष्मकालीन अवकास के बाद विधालय आये। तो पोषाहार स्टोर रूम का ताला टुटा हुआ मिला स्टोर रूम मे अन्दर देखने पर पाया कि उसमे रखे हुये 407.30 किलो गेहुँ एवं 71.350 किलो चावल गायब पाये गये। इत्यादि, रिपोर्ट पर पुलिस थाना अटरू पर प्रकरण संख्या 231/2025 धारा 305(ए) भारतीय न्याय संहिता में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
उक्त घटना होने के तुरंत पश्चात् संदिग्ध व्यक्यि से पुछताछ कर राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरविजन व पुष्पेन्द्र आढा वृताधिकारी वृत अटरू के नेतृत्व में कल्याण सिंह उ.नि. थानाधिकारी अटरू की टीम का गठन कर मुलजिम अजय पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण माली उम्र 25 साल निवासी हाटचौक अटरू जिला बारां को डिटेन कर 305(ए), भारतीय न्याय संहिता में गिरफ़्तार किया जाकर मुल्जिम की निशादेही से चौरी का माल गेहुँ व चावल को बरामद किया गया है। आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ़्तार आरोपीः- अजय पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण माली
पुलिस टीमः- कल्याण सिंह, विरेन्द्र सिंह, मनोज, सौदानसिंह,
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




