बारां। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार आगामी दिनों में अंता मांगरोल विधानसभा क्षेत्र की बैठकों का होगा आयोजन। संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर होने वाली बैठकों की बागडोर भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन संभालेंगे वही बैठको मे मंडल कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य व प्रमुख कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया की 29 अगस्त सांय 4 बजे अन्ता नगर की बैठक चमन रिसोर्ट मे होगी 30 अगस्त को सुबह 11 बजे अन्ता देहात मंडल की बैठक पर बमुलिया माताजी के सामुदायिक भवन मे होगी। वही 31 अगस्त दोपहर 1 बजे माँगरोल नगर व माँगरोल देहात मंडल की बैठक चौरसिया मेरिज हाल मे होगी। इसी प्रकार 31 अगस्त दोपहर 3 बजे सीसवाली मंडल की बैठक कुम्हार महाराज की कुटिया पर 1 सितम्बर दोपहर 2 बजे कोयला मंडल की बैठक का आयोजन होगा मंडलों की बैठक मंडल अध्यक्षों की अध्यक्षता मे आयोजित की जायेगी। वही जिले के नेता अतिथि के रूप मे उपस्थित होकर संगठन की आगामी गतिविधियों के बारे में विचार विमर्श करेंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




