[aioseo_breadcrumbs]

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम’

’विधायक राधेश्याम बैरवा ने बच्चों को खिलाई एल्बेण्डाजॉल की दवा’
बारा। कार्यक्रम मे विधायक राधेश्याम बैरवा मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए। इस अवसर पर उपजिला प्रमुख छीतरलाल पारलिया ,प्रधान मोरपाल सुमन, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सीताराम वर्मा, डीपीएम अर्बन राकेश नागर, डीपीसी मा योजना डॉ. राजश्री जोशी, डीपीसी आईईसी नीतू शर्मा आदि मौजूद रहे। विधायक राधेश्याम बैरवा ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल स्टेशन रोड बारां में बच्चों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाई।

उन्होंने बच्चों को दवा खिलाने के साथ ही उनके परिजनों को बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित अंतराल पर यह दवा खिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा हो और शारीरिक विकास में किसी तरह की बाधा नहीं आए। इसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम देशभर में चलाया जा रहा है। राजस्थान में भी इस कार्यक्रम का प्रभावी तरीके से संचालन किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कर आंगनबाडी से लेकर विद्यालयों तक में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवाओं की खुराक खिलाई जा रही है।

इससे बच्चों व किशोर-किशोरियों में कृमि संक्रमण के प्रसार में प्रभावी कमी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को दवा खाने से वंचित रहे बच्चों को 29 अगस्त को मॉप अप दिवस पर दवा खिलाई जा सकेगी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सीताराम वर्मा ने बताया कि स्वस्थ्य बच्चे एवं स्वस्थ किशोर स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण मे महत्त्वपूर्ण घटक है। बच्चों व किशोर-किशोरियों में हीमोग्लोबिन की कमी (अनीमिया) का एक कारण कृमि संक्रमण भी है। कृमि अस्वछता गन्दगी से फैलते हैं। संक्रमित मिट्टी के माध्यम से संचारित होते है। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण व बौद्धिक विकास पर भी हानिकारक प्रभाव डालता है।

निश्चित समयांतराल पर कृमि मुक्ति (डिवर्मिंग) करने से कृमि संक्रमण (पेट के कीडों की समस्या) के फैलाव को रोका जा सकता है। 29 अगस्त को वंचित रहे बच्चों हेतु मॉप-अप दिवस का आयोजन किया गया है। बच्चों व किशोर-किशोरियों को आंगनवाड़ी केन्द्रों, राजकीय विद्यालयों, निजी विद्यालयों, मदरसों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों में एल्बेण्डाजॉल की गोलियाँ खिलाने की व्यवस्था की गई है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket