बारां। शहर के समीपवर्ती बराना गांव में बाबा रामदेव मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय मेले में क्षेत्र सहित दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालू उमड़े। इस दौरान यहां भंडारा भी आयोजित किया गया। मंदिर के आचार्य रामस्वरूप दास ने बताया कि रात्रि जागरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक पानाचंन्द मेघवाल के साथ हजारों श्रद्वालुओं ने भजन संध्या में धर्मलाभ उठाया। आनंद व 25 अगस्त को किया भडारें का आयोजन लिया।

पूर्व विधायक मेघवाल भी खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने भजन गाए। मंदिर समिति के सभी कार्यकर्ता एवं महिलाओं ने बाबा रामदेव के गुणगान में अपनी सहभागिता निभाते हुए मंदिर परिसर के माहौल को भक्तिमय कर दिया। मंदिर के दयाराम पारस महाराज ने मंडली के साथ बाबा का गुणगान किया। युवा पीढ़ी ने धार्मिक कार्यो में बढ-चढ़़ कर भाग लेने के लिए प्ररित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि बाबा रामदेव की महिमा अपरम्पार है।

उनका अपने परिवार ही नहीं बल्कि अपने समाज और देव शक्ति के कार्यों में बड़ा योगदान रहा है। यदि व्यक्ति उनके बताए मार्ग का अनुसरण करे तो परिवार के साथ समाज का भी उत्थान कर सकता है। इस अवसर पर नवयुवक मंडल व ग्रामवासियों ने बाहर से आने वाले भक्तों को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया। इस दो दिवासीय कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूरदूराज से हजारों श्रद्वालुओं ने आनंद लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




