बारां। वित्त मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे तीन माह के वित्तीय समावेशन योजनाओ हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर सनतृप्ति अभियान शिविर के तहत राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा दीन दयाल पार्क, बारां की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत मंडोला में वित्तीय जागरूकता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणो को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओ की जानकारी दी गई। साथ ही री-केवाईसी प्रक्रिया, नॉमिनेशन अपडेटऑर डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया।
राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय बारां के क्षेत्रीय प्रबन्धक सत्य नारायण बैरवा ने शिविर का निरीक्षण किया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओ जैसे पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबवाई, एपीवाई, पीएमयूडीवाई नोमिनेशन प्रक्रिया व वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायो की जानकारी आमजन से साझा कि शिविर में ग्रामीणो ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक सुरक्षा योजनाओ में नामांकन कराया व री-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर खातो में नॉमिनेशन अपडेट कराया। इस मोके पर राजस्थान ग्रामीण बैंक डी डी पार्क शाखा के शाखा प्रबन्धक विपिन कुमार, सहायक प्रबन्धक यतेंद्र स्वामी व पीयूष इंद्रा व बैंक बीसी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मोजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




