बारां। सोशल मिडिया पर डमी हथियार प्रदर्शित करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि 23 अगस्त सोशल मिडिया पर एक हथियार प्रदर्शनी का विडियो पुलिस को प्राप्त हुआ।
जिस पर राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में पुलिस थाना भंवरगढ की टीम ने त्वरित एक्शन लेकर हथियार प्रदर्शनी करने वाले व्यक्ति के बारे मे जरिये मुखबीर एवं गुप्त रूप से जानकारी प्राप्त कर परानिया निवासी राहुल उर्फ भूपेन्द्र ओढ पुत्र ब्रजमोहन ओढ निवासी परानिया थाना भंवरगढ को डिटेन कर विडियो में नजर आये हथियार के बारे में गहनता से पूछताछ की तो राहुल उर्फ भुपेन्द्र ओढ ने अपने पास रखे डमी पिस्टल, जो की एक लाईटर था।
जिसका विडियो एंडिट करके सोशल मिडिया पर वायरल किया। जो सोशल मिडियो पर देखने मे असली हथियार प्रतित होता है। जिससे गावं के लोगो में डर व भय का माहौल पैदा हुआ। जिस पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




