बारां। पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयन्ति पर राष्ट्रीय जन सुरक्षार्थ श्रद्धाजंलि स्वरूप साइबर जागरूकता एवं साईबर सुरक्षा के प्रति आमजन को साईबर अपराधों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने के संबंध में जिला व पुलिस थाना स्तर पर साईबर जागरूकता, साईबर सुरक्षा कार्यक्रम एवं अभियान आयोजित करने के दिशा-निर्देशों की पालना में 23 अगस्त को मुख्यालय ब्लॉक स्तर अटरू पर साईबर सुरक्षा के लिए कदम, बारां पुलिस की पहल के तहत दौड़ का आयोजन किया गया।
उसमें दौड़ में राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां, पुष्पेन्द्र आढ़ा वृताधिकारी अटरू, कल्याण सिंह उ.नि. थानाधिकारी अटरू व समस्त थाना स्टाफ अटरू, रिर्जव पुलिस लाईन बारां के अधिकारियों व जवानों, आर.एस.सी. बटालियन बारां के प्लाटून कमाण्डर व जवानों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बारां के जवानों ने भाग लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




