01 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
बारां। पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा स्थाई वारन्टियों, उदघोषित अपराधियों, 335 बी.एन.एस.एस. (भगौडा) ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बारां के सुपरवीजन व पुष्पेन्द्र सिंह आढ़ा वृताधिकारी वृत अटरू के नेतृत्व में देवकरण उ.नि. थानाधिकारी कवाई की गठित टीम द्वारा आज दिनांक 25 अगस्त को प्रभावशाली कार्यवाही करते हुए 01 स्थायी वारंटी लेखराज सिंह उर्फ लाखन सिंह, पुत्र छोटा सिंह, उम्र 45 वर्ष, राजपूत, निवासी ग्राम कुण्डी, थाना कवाई, को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार स्थाई वारण्टीः– लेखराज सिंह उर्फ लाखन सिंह, पुत्र छोटा सिंह, राजपूत, कवाई
पुलिस टीमः- देवकरण, थानाधिकारी, थाना कवाई, भंवरलाल हैड कानि.
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




