[aioseo_breadcrumbs]

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का एमआईएस 1.0 होगा बंद, अब सभी आवेदन एमआईएस 2.0 से ऑनलाइन

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का एमआईएस 1.0 होगा बंद, अब सभी आवेदन एमआईएस 2.0 से ऑनलाइन
-राजेश कुमार पंकज
बारां, 25 अगस्त। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (एमआईएस) 1.0 से नए आवेदन स्वीकार करना बंद करने का निर्णय लिया है। क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि एमआईएस 1.0 पर प्राप्त सभी आवेदनों का निस्तारण ग्रीन चैनल के माध्यम से किया जाएगा। अब उद्योगों से संबंधित सभी प्रकार के आवेदन केवल एमआईएस 2.0 पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया से किए जाएंगे। राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा 5 जून, को विश्व पर्यावरण दिवस पर एमआईएस 2.0 का लोकार्पण किया गया था।

नए सिस्टम के तहत सभी आवेदन बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के पूरी तरह ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। उद्योगों को निरीक्षण सूचना, त्रुटि सूचना एवं निश्चित समय सीमा जैसी सुविधाएं वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराई गई हैं। एमआईएस 2.0 में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए ऑटो रिन्यूअल सिस्टम की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, एक सिटीजन पोर्टल भी उपलब्ध है, जहां आमजन मंडल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket