बारां। प्रजापति कर्मचारी अधिकारी संघ बारां की बैठक पब्लिक पार्क बारां में आयोजित की गई। प्रभारी सोनू सुरीला व खेमराज कुम्हार ने बताया कि बैठक में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर प्रजापति कर्मचारी अधिकारी स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजि किया जाएगा। जिसकी तैयारी की समीक्षा की गई। महामंत्री दीपेश प्रजापति, मुकेश मायथा व रामनिवास पोटर ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक व जोराराम कुमावत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
साथ ही बारां से विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज शाहाबाद विधायक ललित मीणा, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, चैयरमेन ज्योति पारस, एडीपीसी समसा हरिश्चंद्र प्रजापति, एसडीएम असनावर विकास प्रजापति, खानपुर तहसीलदार हेमराज कपूर को अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष शिव मोरवाल व उपाध्यक्ष चैतन्य प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में सौ से अधिक 10वीं 12वीं परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाएं एवं अप्रैल 2024 के बाद नवनियुक्त कर्मचारी व सेवानिवृत्ति कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा।
आशादीप पोटर व त्रिलोकचंद चक्रवर्ती ने बताया कि बैठक में तैयारियों की समीक्षा कर ग्रूप बनाकर जिम्मेदारियां दी गई। कार्यक्रम जानकी फोर्ट मैरिज गार्डन बाबजी नगर बारां में होगा। हेमराज प्रजापति व प्रभूदयाल चक्रधारी ने बताया कि बैठक में शिवकुमार मोरवाल, चैतन्य प्रजापति, खेमराज कुम्हार, रामनिवास पोटर, आशादीप पोटर, दीपेश प्रजापति, सोनू मोरवाल, पुरुषोत्तम प्रजापति अंता, रिंकेश प्रजापति, उमेश पोटर, हेमराज प्रजापति सहित सदस्यों ने भाग लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




