माता त्रिषला के चौदह स्वप्नों का हुआ वर्णन
लक्ष्मीजी की बोली रही मंत्री भाया परिवार के नाम
मुनीम जी की बोली रही गौत्तम मारू परिवार के नाम
बारां। पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व माता त्रिषला के चौदह स्वप्नों का वर्णन किया गया। आराधना करवाने हेतु उपासना मंदिर अरिहंतबंगलो-मुम्बई (महाराष्ट्र) से आए साधर्मिक क्रिश सतीश भाई रांका, कलश अश्विनी भाई ने पर्यूषण पर्व
के पांचवे दिन बताया कि के दिन हमारे लिए सोने से भी अमूल्य है। जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत, अशोक बोरड़िया, ललित श्रीमाल ने बताया कि कल्पसूत्र के वाचन के अंदर प्रभू महावीर के समय घटित हुए दस आश्चर्य का गहराई से वर्णन किया गया। इसके पश्चात माता त्रिशला द्वारा देखे गए। 14 महास्वप्नों का वर्णन किया गया।

स्वाध्याय बंधु ने किस स्वप्न का क्या लाभ होता है, के बारे में विस्तार से बताया। उन्होनें कहा कि गर्भवती महिलाओं को किस समय कैसा भोजन करना चाहिए, किस वक्त कैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार माता त्रिशला इन सभी चीजों का ध्यान रखती थी, ठीक उसी प्रकार सभी गर्भवती महिलाओं को भी इनका पालन अवश्य करना चाहिए। राहुल मारू, कपिल रंगावत, पीयूष श्रीमाल ने बताया कि मंदिर पर भगवान के 14 स्वप्न तथा आरती, पंच प्रकार पूजा, माला, तिलक की बोलिया भी सकल श्रीसंघ की तरफ सेली गई। जिसमें लक्ष्मीजी की बोली पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला भाया एवं यश जैन भाया पारख परिवार के नाम रही एवं भगवान के मुनीम की बोली गौत्तम मारू, शीतल मारू एवं यश मारू परिवार के नाम रही।

पालना के चढावे की बोली अशोक बोरडिया व सुरेश बोरडिया परिवार के नाम रही। श्रीसंघ द्वारा बोलियों का लाभ लिया गया। भक्ति मल्टी में रहेगी श्रीसंघ आए चन्द्रप्रभू महिला मण्डल की मेघा मारू, रेखा बोरडिया, अरूणा शाह ने बताया कि रविवार की स्नात्र पूजा गौत्तम मारू, शीतल मारू, यश मारू परिवार एवं भोजन व्यवस्था पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, उर्मिला भाया, यश पारख परिवार की तरफ से सम्पन्न हुई। चन्द्रप्रभू मंदिर से भगवान को पालनाजी में विराजमान कर जिला प्रमुख उर्मिला भाया द्वारा सकल श्रीसंघ के साथ शहर में गाजे-बाजे के साथ भ्रमण करवाते हुए जुलूस स्वर्गीय कान्तिलाल श्रीमाल के आवास पर पहुंचा। पर्यूषण पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में नवयुवक मण्डल, महिला मण्डल सहित सकल श्रीसंघ उपस्थित रहा। साथ ही दिनभर के पूजा कार्यक्रमों में राजेश पूजारी का विशेष सहयोग रहा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




