दो दिवसीय गिरनार स्पर्ष यात्रा कल से
बारां। पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व की आराधना करवाने हेतु उपासना मंदिर अरिहंत बंगलो-मुम्बई (महाराष्ट्र) से आए साधर्मिक क्रिश सतीश भाई रांका, कलश अश्विनी भाई ने पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन कहा कि जिस प्रकार मार्च के अंतिम सप्ताह में व्यापारी अपना हिसाब मिलाते हैं। उन्होंने लाभ-हानि देखकर अगले वर्ष की योजना तैयार करते हैं। उसी प्रकार पर्यूषण वार्षिक पर्व होने से धर्मात्मा वार्षिक कर्तव्यों में से कोई कर्तव्य शेष रह गया हो तो इस महापर्व के समय में पूर्ण कर देता हैं। भविष्य के लिए योजना बना लेते है। केमरे के लेन्स के ऊपर धूल आ गई हो तो फोटो अच्छे नहीं बनते। अतः धूल साफ करनी पड़ती हैं। ठीक इसी प्रकार हमारी आत्मा धर्म में शिथिल हो गई हो तो उसका 11 कर्तव्य के वर्णन के डस्टर से आत्मा की शिथिलता रूपी धूल को साफ करने के लिए 11 कर्तव्य जरूर करने चाहिए।
श्री जैन श्वेताम्बर समाज मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत, कोषाध्यक्ष गौत्तम बोरड़िया, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष राहुल मारू, चन्द्रप्रभू महिला मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, निर्मला बोरडिया ने बताया कि साधर्मिक बंधुओं ने संघ पूजा, साधार्मिक भक्ति, यात्रत्रिक, स्नात्र महोत्सव, देव द्रव्य वृद्वि, महापूजा, रात्रि जागरण, श्रुत पूजा, उद्यापन, शासन प्रभावना, आलोचना 11 कर्तव्यों के बारे मेंं बताया। भाया ने बताया कि कल से दो दिवस गिरनार स्पर्श यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें समाजबंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की हैं। स्नात्र पूजा बुद्विप्रकाश मारू-अंगूरबाला मारू, सचिन मारू-मीनाक्षी मारू परिवार की तरफ से सम्पन्न हुई एवं भोजन व्यवस्था बीना-हसमुख भाई, जतिन गाठाणी-ऋचा गाठाणी परिवारजनों की तरफ से रही।
पर्यूषण पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में नवयुवक मण्डल, महिला मण्डल सहित सकल श्रीसंघ उपस्थित रहा। विरेन्द्र श्रीमाल, पीयूष श्रीमाल, विनय बोरड़िया ने बताया कि सकल जैन श्रीसंघ रात्रि को श्री गुणवर्धन शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ ट्रस्ट बमूलियाकलां पर आयोजित भक्ति कार्यक्रम में श्री गुणवर्धन शंखेश्वर दादा के सामने भक्ति कार्यक्रम का आनन्द लिया। इस दौरान जैन तीर्थ पर आयोजित आया पर्यूषण झूम के प्रतियोगिताओं में प्रथम अश्विनी भाई, द्वितीय सोनम श्रीमाल एवं तृतीय स्थान स्थान पर संस्कार वेद रहे। विजेताओं को श्री चन्द्रप्रभू महिला मण्डल द्वारा पारितोषिक भेंट किए गए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




