बारां। अंतरराष्ट्रीय कवि भाई सुरेंद्र यादवेंद्र का दुबई में काव्य पाठ जाने से पूर्व महाराणा प्रताप सेवा संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव की अगुवाई में जिला कार्यालय, महाराणा प्रताप चौक पर स्वागत कर रवाना किया। इस दौरान उनको माला पहनाकर, साफा बंदी कर, मुंह मीठा कराया गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ, सुरेंद्र यादवेंद्र बुधवार को दुबई में काव्य पाठ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के लिए रवाना हुए। इससे पहले वे वर्ष 2022 में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के आयोजन में काव्य पाठ कर चुके हैं।
आगे भी निरंतर जाते रहेंगे एवं बारां जिले का ही नहीं पूरे हिंदुस्तान का गौरव सम्मान बढ़ाते रहेंगे। गालव ने कहा कि यादवेंद्र एक नेक दिल के ईमानदार छवि के व्यक्तित्व के धनी हैं। इन्होंने देश में ही नहीं विदेशों में भी भारत का डंका बजा रखा है एवं आगे भी काव्य पाठ करते रहेंगे। स्वागत समारोह में शामिल महाराणा प्रताप सेवा संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव, महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा, खेतसिंह यदुवंशी, जगदीश मेघवाल जिला उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश शर्मा, रामेश्वर शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण नागर, जिला मंत्री जिनेश कुमार जैन, नंदकिशोर शाक्यवाल, लक्ष्मीचंद सैनी, हरिमोहन राठौर, अजय फोटर आदि सदस्य शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




