वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव ने की समीक्षा
बारां। जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को आयोजित हुई। डीओआईटी वीसी रूम में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में अतिक्रमण हटाने, रास्ता दिलाने, राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धिकरण करने, सीमाज्ञान कराने, दर्ज शिकायतों की कराने, फसल बीमा का क्लेम दिलाने एवं राजस्व कार्यों से जुड़े प्रकरणों सहित विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए। जिनकी सुनवाई कर अतिरिक्त जिला कलक्टर दिवांशु शर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता से करने एवं समस्याओं की तस्सली से सुनवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज एवं निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा कि निस्तारित प्रकरणों के समय संतुष्टि प्रतिशत के बारे में जाना। जनसुनवाई के दौरान एडीएम ने कहा कि जिला स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारी उनके विभाग के लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों से अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे। जिला मुख्यालय से एसीईओ हरीशचन्द मीणा, सीएमएचओ संजीव सक्सेना, रसद अधिकारी अनिल चौधरी, सहायक निदेशक दुर्गाशंकर मीणा, महिला अधिकारिता सहायक निदेशक सतीश परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




