बारां। अग्रवाल जागृति संगठन की अध्यक्षा मेंना बंसल एवं महामंत्री उर्मिला बंसल के नेतृत्व में नन्दोत्सव का आयोजन दीनदयाल पार्क स्थित मन्जू बंसल के निजी आवास पर किया गया। इस अवसर पर 56 भोग की शानदार झांकी सजाई गई। जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्दोत्सव में भक्तिमय वातावरण के बीच भजन-कीर्तन हुए और उपस्थित जनों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक आनंद लिया। श्रीकृष्ण ने माखन की मटकी फोड़ी, जिससे ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे वृंदावन यहीं आ गया हो। मीडिया प्रभारी नीतू गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजक शशि गर्ग, मंजू बंसल, सरोज करोलिया, प्रियंका गर्ग, प्रियंका गर्ग व नीतू गर्ग रही।
जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगियों का आयोजन कराया। इनमें स्मार्ट कान्हा उषा, निरंजन गोयल, ब्यूटीफुल राधा मेना बंसल, राधा की सखियां सुनीला अग्रवाल, शीला सिंघल, मोस्ट फुल टाइम एक्टिव लेडी शशि गोयनका, मैचिंग किट्टी लेडी में नीतू गुप्ता, अर्ली बर्ड का निरंजना अग्रवाल ने खिताब जीता। कार्यक्रम में शीला गोयल, सुनीति गोयल, अलका गोयल, हेमलता गर्ग, मंजू मित्तल, ममता गोयनका, मीना मंगल, सविता गोयल, ज्योति गोयल, प्रिया गोयल, सुमन गोयल, सीमा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मंजू गोयल, नेहा गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, सुजाता गोयनका, इंदु गुप्ता, नीलू गर्ग, उषा गोयल, सुधा गोयनका, रेणु मंगल, सुशीला बंसल, स्वाति झालावाडी आदि ने भाग लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




