बारां। आदिगौड ब्राहमण समाज महिला मण्डल ने भगवान नृसिंह जी के मन्दिर पर छप्पन भोग का आयोजन किया। महिला मण्डल अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण भगवान के जन्मोत्सव पर नन्दोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। कृष्ण भगवान के भजनों पर सभी महिलाओं ने झूम-झूम कर नृथ्य किया।

सचिव हेमलता शर्मा ने बताया कि सभी महिलायें छप्पन भोग के लिये व्यंजन सजाकर लाई व भगवान को छप्पन भोग लगाया। मण्डल में सदस्यों ने कीर्तन में सभी महिलाओं को सादे बांटी, कीर्तन के बाद आरती की। छप्पन भोग की प्रसादी के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने आपस में एक दूसरे को जन्मोत्सव की बधाईयां दी। मण्डल अध्यक्ष मधु शर्मा ने सभी को इस कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद दिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




