बारां। नगर की प्रसिद्ध विष्णु व्यायामशाला अखाड़े की कमान अब युवा नेतृत्व के हाथों में आ गई। व्यायामशाला के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अखाड़े के उस्ताद जयपाल प्रजापति की मौजूदगी में हुई बैठक में पंकज चंदेल (प्रदीप) को अखाड़े का नया अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में पंकज चंदेल (प्रदीप) अध्यक्ष, उमेश दाधीच कोषाध्यक्ष और मोनेश अग्रवाल मंत्री बने। बैठक में उस्ताद विजय प्रजापति, आकाश ठाकुर, सोनू प्रजापति, भगवान सेन, दीपू सुमन, टिंकू सुमन, भोला यादव, कुलदीप चंदेल, गोलू राठौड़, मनोज शाक्यवाल, जितेंद्र शाक्यवाल व यश प्रजापति सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने एक स्वर में पंकज चंदेल को अध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थन जताते हुए खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यायामशाला की परंपराओं को कायम रखते हुए युवाओं में व्यायाम, खेल और अनुशासन की भावना को और मजबूत करेंगे। उस्ताद जयपाल प्रजापति ने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि युवा नेतृत्व में अखाड़ा नई ऊँचाइयों को छुएगा। वहीं वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि नई कार्यकारिणी से व्यायामशाला की गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




