बारां। पूर्ववर्ती राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक एवं पूर्ववर्ती बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के समामेलन के बाद राजस्थान ग्रामीण बैंक राज्य का एकमात्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के रूप में कार्य कर रहा है। यह बैंक वर्तमान में प्रदेशभर में लगभग 1600 शाखाओं एवं 26 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से सेवाएं प्रदान कर रहा है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यनारायण बैरवा ने बताया कि समामेलन पश्चात तकनीकी माइग्रेशन एवं सॉफ्टवेयर एकीकरण की प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्ववर्ती की सभी शाखाएं एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एईपीएस आदि 23 से 26 अगस्त तक अस्थाई रूप से बंद रहेंगी।
साथ ही चेक क्लियरिंग संबंधी सभी प्रक्रियाएं 22 अगस्त से 26 अगस्त तक संचालित नहीं होंगी। बैंक प्रबंधन के अनुसार 27 अगस्त से राजस्थान ग्रामीण बैंक की सभी बैंकिंग सेवाएं पूर्ण रूप से पूर्ववत संचालित की जाएंगी। बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा गया है कि वे अपने वित्तीय लेनदेन समय रेखा के अनुसार सुनिश्चित करें। बैंक ने खेद प्रकट करते हुए ग्राहकों से सहयोग की अपील की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




