अंतरराष्ट्रीय कवि सुरेंद्र दवेंद्र को काव्य पाठ का मिला था निमंत्रण
बारां। अंतर्राष्ट्रीय हास्य व्यंग्य कवि डॉ. सुरेंद्र यादवेंद्र 22 अगस्त को दुबई में काव्य पाठ हेतु बुधवार को बारां से रवाना होंगे। इस आयोजन के संयोजक व संचालक दिल्ली हास्य व्यंग्य के प्रख्यात कवि सरदार मनजीत सिंह है। पद्मश्री सुनील जोगी और मध्यप्रदेश से कवि अतुल ज्वाला भी इसमें शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय कवि संगम के जिला महामंत्री सोनू सुरीला ने बताया कि डॉ. यादवेंद्र दूसरी बार दुबई में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में जाकर बारां का नाम गौरवान्वित करेंगे।

इससे पहले 2022 में भी थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के आयोजन में काव्य पाठ कर चुके है। राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष नाथूलाल निर्भय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेवाराम चौधरी, उषा शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, पीयूष परिंदा रामदिल कंडारा, भैरूलाल भास्कर सहित कई सदस्यों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




