बारां। गोठवाल एजुकेशनल एंड सोशल सर्विसेज एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत बारां तहसील के ग्राम बमुलिया जागीर में देवनारायण मंदिर परिसर में ग्राम वासियों को योग, आयुर्वेद व स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए कृषि विशेषज्ञ अशोक डोहरिया के नेतृत्व में जागरूक किया गया। एसोसिएशन के निदेशक महावीर गोठवाल ने बताया कि वर्तमान मौसम में बीमारियों से बचने के लिए ग्राम वासियों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां गिलोय तुलसी एलोवेरा आदि के प्रयोग के बारे में बताया गया।
साथ ही योग भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायाम करने का अभ्यास करवाया गया। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्वदेशी कंपनिया के ही घरेलू उत्पाद उपयोग में लेने के बारे में समझाया गया। बैठक में ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें रघुवीर सुमन, किरण कुमार, सुमन कुमार, लक्ष्मी नारायण, हेमराज सहित कई बच्चे युवा और बुजुर्गों शामिल रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




