बारां। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम पंचायत सीमली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवा समाजसेवी कौशल सेन की ओर से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें कक्षा 10 वीं व 12 वीं बोर्ड प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान से उत्तीर्ण हुए छात्र व छात्राओं को को प्रमाण पत्र, शील्ड, पेन, तिरंगा एवं स्टेशनरी सामग्री दी गई।

ग्राम पंचायत प्रशासक मंजू बाई, पंचायत समिति डायरेक्टर प्रतिनिधि विनोद मेघवाल, भामाशाह सुरेंद्र नागर, प्रधानाचार्य सीमा, राम श्रवण मीणा, बद्रीलाल गोतम, रामचरण मीणा, तुलसीराम मालव, विनोद पंकज, चंदप्रकाश भाटी, मोहन मालव, सिंटू गौड़, गोरधन गौड़ सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




