[aioseo_breadcrumbs]

जिला कलक्टर के सख्त निर्देश, ओवरलोड बाल वाहिनी वाहनों पर होगी कार्यवाही, शाहबाद घाटी में भूस्खलन रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार

बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मिनी सचिवालय सभागार में बैठक लेकर परिवहन व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं अवसंरचना से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि वैन एवं ऑटो जैसी बालवाहिनी वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में जिला रोल आउट मैनेजर ने अवगत कराया कि कॉलेज रोड क्षेत्र में महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थित होने से भीड़भाड़ अधिक रहने व वाहनों की अधिक आवाजाही से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस पर जिला कलक्टर ने नगर परिषद को विभागीय मानकों के अनुरूप 7 दिवस में स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने एन.एच. 27 पर शाहबाद घाटी में बार-बार होने वाली भूस्खलन की घटनाओं को रोकने के लिए परियोजना निदेशक, एन.एच.ए.आई. ग्वालियर को एक्सट्रा लाइन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त भंवरगढ़ से नाहरगढ़ मार्ग पर घूम क्षेत्र में सड़क मरम्मत एवं सेफ्टीवाल निर्माण के लिए निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता खंड शाहबाद को कार्यवाही करने के आदेश दिए गए। जिला परिवहन अधिकारी एवं पुलिस को भी निर्देशित किया गया कि कवाई कस्बे में ओवरलोड वाहनों पर चालान कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विभागीय अधिकारी समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में एएसपी राजेश चौधरी, डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा, सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना, पीडब्ल्यूडी एसई राजवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket