बारां। श्रीयादे मां सेवा संस्थान बारां की बैठक श्रीराधा कृष्ण भगवान मंदिर चौमुखा बाजार में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण प्रजापति व महामंत्री शिवकुमार मोरवाल ने बताया कि बैठक में सम्मेलन कोषाध्यक्ष भवानीशंकर अपरोतिया व त्रिलोकचंद चक्रवर्ती द्वारा 5 मई को तलावड़ा रोड़ पर आयोजित हुए देसी प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल प्रजापति ने बताया कि सम्मेलन से बचत राशि को संस्थान द्वारा गजनपुरा रोड़ पर छात्रावास के लिए खरीदी गई जमीन पर तार फेंसिंग व समतल करवाने में काम में लिया जायेगा। जानकीलाल खंडारिया व जगन्नाथ बामला ने बताया कि बैठक के बाद सदस्यों ने संस्थान के सदस्य रत्नलाल बाथरा की पत्नी के देवलोकगमन की सूचना पर घर पहुंचकर सांत्वना अर्पित की एवं आर्थिक सहायता प्रदान की।

सम्मेलन उपाध्यक्ष नंदकिशोर टारडीखेडा ने बताया कि सामाजिक एकजुटता व अच्छी नियत से किये गये कार्य के परिणाम हमेशा अच्छे होते हैं। ऐसे सामाजिक कार्य हमेशा होते रहना चाहिए। मीडिया प्रभारी सोनू मोरवाल ने बताया कि बैठक में जगन्नाथ बामला, जमनालाल धूमाणियां बैरपुर, लक्ष्मीनारायण प्रजापति बम्मूलिया, रक्तदाता बाबूलाल पोटर, जानकीलाल खण्डारिया, रामकल्याण बिजौरा, हरपाल बाबरिया, मेघराज घुड़ेला, मदन मोरवाल मंडोला, मगनलाल तलावड़ा, नन्दकिशोर टारडीखेड़ा, देवीशंकर सुनारिया, जोधराज टारड़ीखेडा, हंसराज इकलेरा, देवकिशन बाथरा, रामदयाल, शंभूदयाल प्रजापति, अनुराग भोराजेडी, कन्हैयालाल खैराली, टैक्स अकाउंटेंट लोकेश पोटर, अकाउंटेंट शिवराज कांकरवाल, सूरजमल सामरिया मेरमा, महावीर भैंसड़ा, शिव मोरवाल, सोनू मोरवाल मू़ंडली, हुकमचंद प्रजापति, रमेशचंद खैडली, भागचंद बाथरा, डॉ.रामचरण बाथरा मजरावता, नरेश सुनारिया, पोस्टमैन रामनिवास बिजोरा, रामसागर पोटर, त्रिलोकचंद चक्रवर्ती, मनीष बाबरिया सहित चौरासी गांवों के सदस्यों ने भाग लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते





2 responses to “श्रीयादे मां सेवा संस्थान ने सम्मेलन का आय-व्यय ब्यौरा किया पेश’”
बहुत अच्छा
Thanks