बारां। शहर की लंका कॉलोनी स्थित हनुमान नगर में गत रात्रि को अज्ञात चोरों ने एक सूने घर के ताला तोड़कर नगदी, आभूषण, टीवी आदि चुरा लिए। परिवार के सदस्य अपनी मां का इलाज कराने अस्पताल गए हुए थे। पीछे से चोरों ने हाथ साफ कर लिया। सोमवार दोपहर को जब घर पहुंचे तो वारदात का पता चला। घर में अलमारी, बेड आदि के लॉक तोड़कर सामान बिखेरे हुए थे। इस घटना से घरवाले सभी रो पड़े, तब मौहल्लेवाले एकत्रित हुए।
पीड़ित अंकित प्रजापति पुत्र धन्नालाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी मां के ईलाज के लिए 17 अगस्त को कोटा गए थे। मकान के ताला लगाकर गए हुए थे। सोमवार को जब वापस आए तो ताला टूटा हुआ मिला। सामान संभाले तो पता चला कि 5 जोड़ी पायजेब, कनकती, कान के टोप्स, झुमकी, सोने की हाई, चांदी के कड़े, एलईडी व 22500 रूपए गायब मिले। जिनको अज्ञात चोर चुराकर ले गए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




