बारां। जिला फोटोग्राफरों की बैठक रविवार को कोटा रोड स्थित एक निजी मैरिज रिसोर्ट में हुई। जिसमें बारां जिला फोटोग्राफर सोसायटी की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए चुनाव समिति बनाई गईं। इसमें समिति प्रमुख सम्पतराज नागर, उपप्रमुख हेमंत गुप्ता व प्रमोद नागर, सदस्यो में पवन नागर, राजेंद्र पंकज, धनराज मीणा छीपाबड़ौद, भंवरसिह मांगरोल, गिरीश छबड़ा, आनंद अन्ता को शामिल किया गया। आमामी दिनों में कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।

सोसायटी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रस्ताव लिया गया। बैठक में फोटोग्राफरों के उत्थान की समस्याओं एवं उनके उत्थान पर चर्चा हुई। फ़ोटोग्राफ़रों को समाज में उचित पहचान मिले। इसके लिए संगठन को मज़बूत करने व आगामी गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। अगली बैठक 7 सितंबर को तय की गई।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




